28 अगस्त को खंडग्रास चंद्रग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा, सूतक काल मान्य नहीं

0
58

भारत में नहीं दिखेगा, सूतक काल मान्य नहीं

​ लखनऊ। 28 अगस्त को साल का अगला खंडग्रास चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण प्रातः 08:04 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 11:22 बजे समाप्त होगा।
​भारत में नहीं रहेगा कोई अशुभ प्रभाव
स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र (अलीगंज, लखनऊ) के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार, यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

धार्मिक मान्यताओं के तहत जिस क्षेत्र में ग्रहण दृश्य नहीं होता, वहां उसका सूतक काल लागू नहीं होता है। अतः भारत में इस ग्रहण का कोई धार्मिक दोष, सूतक या अशुभ प्रभाव मान्य नहीं होगा। इस दौरान सभी शुभ व मांगलिक कार्य और पूजा-पाठ सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।
​किन देशों में दिखेगा यह ग्रहण?
​यहां नहीं आएगा नजर: भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, जापान समेत संपूर्ण एशिया के अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

​यहां रहेगा दृश्य: यह आंशिक चंद्रग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के अधिकांश क्षेत्रों के अलावा प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्सों तथा अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा।

Previous articleस्वाइन फ्लू को लेकर UP में स्वास्थ्य विभाग अलर्टः ब्रजेश पाठक
Next articleलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर धंसती सड़क के बीच भारी वाहनों की एंट्री बैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here