उर्मिला मातोंडकर ने खोला राज—बिना रिहर्सल और सिर्फ 3 दिन में शूट हुआ था आइकॉनिक गाना ‘छम्मा छम्मा’

0
62

​बिना सोए रात भर की ‘जानम समझा करो’ की शूटिंग और सुबह 9 बजे पहुंच गईं ‘चाइना गेट’ के सेट पर; करिश्मा कपूर ने भी की तारीफ।

​ मुंबई । बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर डांस नंबर्स दिए हैं, लेकिन फिल्म चाइना गेट का गाना ‘छम्मा छम्मा’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5’ (India’s Best Dancer Season 5) के आगामी एपिसोड में उर्मिला मातोंडकर बतौर मेहमान शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने इस आइकॉनिक गाने से जुड़े कई ऐसे अनकहे और चौंकाने वाले किस्से साझा किए, जिन्हें सुनकर शो के जज और दर्शक हैरान रह गए।
​12 दिन का था प्लान, लेकिन 3 दिन में खत्म की शूटिंग
​उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि यह गाना इतनी जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने उस वक्त को याद करते हुए कहा:
​”मैंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से पूछा था कि यह गाना कितने दिन में शूट होगा? उन्होंने मुझसे कहा था कि प्लान तो पूरे 12 दिन का है, लेकिन हमने अपनी मेहनत और स्पीड से उस गाने को महज 3 दिन में ही शूट कर पूरा कर दिया।”
​इस पर शो की जज करिश्मा कपूर ने भी सहमति जताई और उर्मिला के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे अच्छे से याद है जब यह गाना रिलीज हुआ था, मैंने तुरंत उर्मिला को कॉम्प्लीमेंट दिया था कि क्या कमाल का गाना है।

​जब ‘आइटम सॉन्ग’ करने से उर्मिला ने कर दिया था इनकार
​आज भले ही स्पेशल डांस नंबर्स का क्रेज हो, लेकिन 90 के दशक में ऐसा नहीं था। उर्मिला ने खुलासा किया कि वह शुरुआत में इस गाने को करने के पक्ष में बिल्कुल नहीं थीं।


​राजकुमार संतोषी ने उर्मिला को मनाने के लिए एक ऐसी बात कही जिसने उनका नजरिया बदल दिया। संतोषी जी ने कहा था— “उर्मिला, बरसों पहले एक ऐसा गाना आया था कि जब भी लोग डांस और कोरियोग्राफी की बात करते हैं, तो वही गाना आंखों के सामने आता है। मुझे ‘छम्मा छम्मा’ को उस ऐतिहासिक गाने से भी बेहतर बनाना है।” निर्देशक के इसी विजन पर भरोसा करके उर्मिला ने हां कहा।
​डबल शिफ्ट का प्रेशर: बिना रिहर्सल और बिना सोए किया डांस!

​एक रात पहले: उर्मिला फिल्म ‘जानम समझा करो’ के टाइटल ट्रैक की शूटिंग कर रही थीं। यह शिफ्ट शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक होनी थी, लेकिन खिंचकर सुबह 6 बजे तक चली।

​अगली सुबह: सुबह 9 बजे से महबूब स्टूडियो में ‘छम्मा छम्मा’ की शूटिंग शुरू होनी थी।
​शॉक मूमेंट: उर्मिला ने बताया, “दोनों शूटिंग के बीच में जब मैं सिर्फ कोरियोग्राफी देखने गई, तो मुझे हार्ट अटैक आना ही बाकी था। स्टेप्स देखकर मैंने सोचा कि मैं यह कैसे करूंगी? मैं रात भर जागकर सीधे सुबह 9 बजे बिना रिहर्सल सेट पर पहुंच गई थी।

​शो के जज और मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने इस गाने की ग्लोबल सक्सेस पर बात की। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा:
​”हॉलीवुड में एक बेहद मशहूर फिल्म बनी थी— ‘मूलां रूज’ (Moulin Rouge!)। इस ऑस्कर विनिंग फिल्म के क्लाइमेक्स गाने में ‘छम्मा छम्मा’ का इस्तेमाल किया गया था।

​कहाँ और कब देखें?
बॉलीवुड के सुनहरे दौर की ऐसी ही कई और अनसुनी कहानियों और शानदार डांस परफॉर्मेंस से सजी इस खास कड़ी को आप देख सकते हैं ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5’ में, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव (Sony LIV) पर।

Previous articleभारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी: सीएम योगी
Next articleमैकाले की गुलामी वाली शिक्षा से मुक्ति का मार्ग है भारतीय शिक्षा बोर्ड: स्वामी रामदेव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here