डिप्टी सीएम ने कहा गरीबों को मिला आवास, इलाज और स्वच्छ पानी का लाभ
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया
लखनऊ। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार की नीतियों का मकसद गरीब, किसान, महिला, श्रमिक और जरूरतमंद वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना रहा है। इसमें कामयाबी भी मिली है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं।
गोमतीनगर के भागीदारी भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए। जिससे लोगों का वर्षों पुराना घर का सपना पूरा हुआ।
वहीं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
प्रदेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए है।
उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब और वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर आत्मनिर्भर और सशक्त समाज बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। इस मंत्र के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। इससे समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिल रही है।
*इनकी रही उपस्थिति*
कन्नौज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, राज्य सभा सांसद व प्रदेश महामंत्री अमर पाल, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राम शंकर कठेरिया, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण, राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, विधायक, छिबरामऊ व पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय, कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*सरकार की गरीब कल्याण की प्रमुख योजनाएं*
-पीएम आवास योजना 4 करोड़ से ज्यादा पात्र लोगों को पक्के घर दिए
-जल जीवन मिशन के तहत 15.6 करोड़ परिवारों को नल-जल का तोहफा दिया।
-पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 10.3 करोड़ से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन।
–
-आयुष्मान भारत योजना 43.4 करोड़ कार्ड बनाए गए। 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।
-पीएम सुरक्षा, जीवन ज्योति बीमा दुर्घटना एवं जीवन बीमा सुरक्षा।
-पीएम श्रम योगी मानधन 60 वर्ष बाद 3000 मासिक पेंशन।
-पीएम मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये तक की सहायता।
-एनआरएलएम (आजीविका) योजना से 10 करोड़ महिलाएँ जुड़ीं।
-पीएम मुद्रा योजना की 35 करोड़ महिला लाभार्थी।
-पीएम मातृ वंदना योजना के 4 करोड़ लाभार्थी।
-महिला ई-हाट- महिला उद्यमियों को ऑनलाइन बाजार।












