लारी कार्डियोलॉजी के प्रमुख प्रो .ऋषि शेट्टी ने कहा मरीज के इलाज में नर्सिंग सेवा महत्वपूर्ण
बेहतर कार्य करनेवाले बने नर्सिंग सुपरहीरो

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में धूमधाम से नर्सेज डे मनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऋषि सेठी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रोफेसर ऋषि शेट्टी ने कहा कि मरीजों के इलाज में नर्सिंग की भूमिका महत्वपूर्ण है। नर्सिंग में इलाज के लिए नए-नए संसाधनों को लेकर अपडेट रहना आवश्यक होताज रहा है। इसके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आवश्यक है।
कार्यक्रम को डी.एन.एस. एवं ए.एन.एस. प्रीथा, अंजुला, खुशबू एवं फैज अहमद खान द्वारा आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर सुंदरम, अरविंद, हेम सिंह एवं श्वेता मिश्रा को नर्सिंग सुपरहीरो के पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा नर्सिंग ऑफिसर सुष्मिता को विभागाध्यक्ष द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रो. शरद चंद्र, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. मोनिका भंडारी एवं डॉ. अक्षय प्रधान ने कार्यक्रम में नर्सिंग की अहम भूमिका बताते हुए मरीजों की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर वंदना दुबे, संगीता सिंह, रेनू वर्मा, प्रवीण, आशिमा, श्वेता आदि उपस्थित रहे।












