लखनऊ। लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन” के एक जून को लखनऊ में होने वाले भव्य एवं विशाल सम्मेलन की रूपरेखा तय करने व लखनऊ के लोगों को जिम्मेदारी दिए जाने के लिए आज दोपहर बर्लिंगटन-हुसैनगंज चौराहे के पास स्थित होटल हेरिटेज ब्लू इन में एलजेए के साथियों की एक बैठक हुई।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, महिला इकाई की अध्यक्ष डाॅ. वंदना अवस्थी, उपाध्यक्ष मो. इनाम खान, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मो. फहीम, मंत्री अर्जुन द्विवेदी, त्रिनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, लखनऊ इकाई के प्रभारी अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कार्यवाहक संयुक्त मंत्री एडवोकेट अतुल कुमार मिश्रा, राम बाबू, जितेंद्र निषाद, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, अमित श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, रवि उपाध्याय, आबिद, प्रवीण उपाध्याय, मनोज सिंह, शुभम गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, शशांक तिवारी एवं आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
बैठक में एलजेए से जुड़े सभी पत्रकारों ने एक जून के कार्यक्रम को भव्य स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले एलजेए इकाई के सम्मानित साथियों के स्वागत सत्कार में कोई कसर न छोड़ने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। बैठक की समाप्ति पर हमेशा की तरह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में गीतों से सभी को प्रफुल्लित करते हुए और जोश भर दिया।












