नर्सेस की सेवा और समर्पण ही मरीजों की संजीवनी है…. डॉ वीरेन्द्र वर्मा

लखनऊ । अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर राजकीय नर्सेज संघ केजीएमयू द्धारा माडर्न नर्सिग की जनक फ़्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म दिवस कार्यक्रम उप नर्सिंग अधीक्षिका कार्यालय पर मनाया गया ।
कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार व विशिष्ट अतिथि डॉ वीरेंद्र वर्मा ,सहायक नर्सिंग अधीक्षिका हुश्नोदा खातून , नर्सेज संघ की अध्यक्ष मंजीत कौर व सचिव सत्येंद्र कुमार द्धारा दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण के साथ की गयी, केक काटकर सभी को फ़्लोरेंस नाइटिंगल शपथ दिलाकर उनके आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित किया गया, डॉ सुरेश कुमार द्वारा सभी को नर्सेज़ दिवस की बधाई देकर उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा आप सभी स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला है आपके बिना स्वास्थ्य सेक्टर अधूरा है, केजीएमयू आप सभी की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।
डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि नर्सेज का अच्छा व्यवहार ही मरीजों को शीघ्र स्वस्थ करता है संस्थान को आप पर गर्व है, नर्सिंग अधीक्षिका हुस्नोदा ख़ातून ने नर्सिंग सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए सभी को इसके लिए प्रेरित किया। राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष मंजीत कौर द्धारा लेडी विथ द लैम्प के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनकी सेवा और संघर्षों के बारे मे बताया गया, संघ की कोषाध्यक्ष रेनू पटेल द्धारा नर्सेज हित में संगठन द्धारा किये जा रहे कार्यों व प्रयासों के बारे मे चर्चा की गयी,एवं एकजुट रहकर जन सेवा करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।
अंत में कार्यक्रम का समापन राजकीय नर्सेज संघ के सचिव सत्येन्द्र कुमार द्धारा नर्सेस के सेवा समर्पण और त्याग की सराहना करते हुये की गयी, पर वर्तमान में अस्पतालों में नर्सेज़ की कमी के कारण उनपर पड़ रहे काम के अतिरिक्त बोझ, खाली पदों पर भर्ती,वेतन भत्तों के साथ ही प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि वह नर्सेज के सम्मान मे उपरोक्त समस्याओं का समाधान कर उनके शीघ्र शासनादेश लागू कराये,जिससे इस कठिन दौर मे नर्सेज का मनोबल ऊँचा रहे।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार व डॉ वीरेंद्र वर्मा द्वारा नर्सेज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान सभी राजकीय नर्सिंग ऑफिसर स्टूडेंट नर्सेज़ व कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।












