kgmu: अपने हौसले से आसमान छू रहीं नर्सेज : सत्येंद्र

0
149

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई के अवसर पर राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार का कहना है विश्व में भारतीय नर्सेज की सबसे अधिक माँग होने के बाद भी अपने देश में नर्सेज की उड़ान को पंख नही मिल पा रहे हैं,वो आज भी अपने हौसले से पूरा आसमान छू रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

अस्पताल का दिल कहीं जाने वाली नर्सेस आज अपने ही हॉस्पिटल में उपेक्षित हैं, आज देश के हर राज्य में नर्सेज के लिये वेतन, भत्ते और सुविधाओं की असमानता देखने को मिल रही है प्रदेश के एक ही संस्थान में कार्य कर रही चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा की नर्सेज के वेतन भत्तों में बड़ी असमानता देखने को मिल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश की नर्सेज आज भी ग्रह जनपद नियुक्ति ,अस्पताल में पालना घर, नर्सिंग देखभाल भत्ता, वेतन विसंगति, समयबद्ध पदोन्नति,एसीपी और आउट सोर्सिंग नियुक्ति जैसी तमाम समस्याओं से प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री जी के आश्वासन और वादों के बाद आज भी जूझ रही हैं, लेकिन उनकी सेवा, समर्पण और कर्तव्य के प्रति निष्ठा में कोई कमी नहीं आई है, देश की महान हस्तियां आज भी खुले मंच से नर्सेज की सराहना करती हैं।

 

 

 

 

 

 

तो उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता, इन तमाम समस्याओं और चुनौतियों के बाद भी आज भारत की नर्सेज अपनी ड्यूटी पर पूरे मनोयोग से जुटी हैं क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है आगे आने वाले समय में हर समस्या का समाधान निकलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Previous articleखांसी में ब्लड आना हमेशा टीबी का लक्षण नहीं : डॉ. सूर्यकान्त
Next articleसीतापुर रोड पर एलडीए बनाएगा 900 एलआईजी/ईडब्ल्यूएस भवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here