ट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत के मामले की होगी जांच

0
14

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान
तीन दिन में मौत के कारणों की जांच रिपोर्ट तलब की गई

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में बुजुर्ग मरीज की मौत और सिर में चोट लगे युवक को बेड न मिलने के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया में वायरल दोनों वीडियो की जांच कराने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में डिप्टी सीएम ने कुलपति को पत्र लिखकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तीन दिन में जांच पूरी करनी होगी।

हरदोई के संडीला निवासी राजकुमार गुप्ता (60 वर्ष) को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजन बुजुर्ग मरीज को गंभीर अवस्था में लेकर केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार इमरजेंसी में मरीज को भर्ती कराया था। मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी। लिहाजा डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाई थी। परिजनों का कहना था कि बलगम अधिक होने की वजह से मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सक्शन मशीन से बलगम बाहर निकालने के लिए कहा गया। आरोप है कि सक्शन मशीन में गैस नहीं थीं। इसकी वजह से मरीज की मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को प्रकरण की जांच कर लापरवाह लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए जारी किए हैं। तीन दिन के भीतर जांच पूरी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अव्यवस्था क्षम्य नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Previous articleशनिवार को आपके मोबाइल पर इस लिए आया अलर्ट मैसेज
Next articleहम मिल कर करेंगे एनीमिया पर वारः ब्रजेश पाठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here