चिरैया संस्कृत और भावनात्मक परतों को खूबसूरती से दर्शाता : दिव्या दत्ता

0
83

‘चिरैया’ की टीम ने लखनऊ का दौरा किया; दिव्या दत्ता और निर्देशक शशांत शाह ने सहमति और कहानी कहने पर की अहम बातचीत

~ एसवीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और शशांत शाह द्वारा निर्देशित, चिरैया को 20 मार्च से विशेष रूप से जियोहॉटस्टार पर देखें ~

लखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज़ चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए लखनऊ पहुंची, जहां प्रख्यात अभिनेत्री दिव्या दत्ता और निर्देशक शशांत शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर मीडिया के साथ सार्थक बातचीत की। इस कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने की, जहां रचनाकारों और मीडिया के बीच एक दिलचस्प और विचारशील संवाद देखने को मिला।

लखनऊ में व्यापक रूप से शूट की गई चिरैया का शहर से गहरा जुड़ाव है, जो इसकी कहानी में यहां की संस्कृति, माहौल और भावनात्मक परतों को खूबसूरती से दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया के लिए शो का ट्रेलर भी प्रदर्शित किया गया, जिसने एक ऐसी कहानी की झलक दी जो जटिल मानवीय रिश्तों और विवाह के भीतर सहमति जैसे अक्सर अनकहे विषय को सामने लाती है।

चिरैया अपने परिवेश से प्रामाणिकता ग्रहण करती है, जो इसके पात्रों और उनकी यात्राओं को एक सजीव और संवेदनशील रूप में प्रस्तुत करती है। मूल रूप से हिंदी में शूट की गई।

इस सीरीज़ को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए निर्माताओं ने इसे 11 अन्य भाषाओं— बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी, ओड़िया, गुजराती, हरियाणवी और राजस्थानी— में भी डब किया है।
इस मीडिया इंटरैक्शन में शो के निर्माण, रचनात्मक निर्णयों और इसके सामाजिक संदर्भ पर भी चर्चा की गई। यह खुला और ईमानदार संवाद शो के उस उद्देश्य को और मजबूत करता है, जिसके तहत यह कहानी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना चाहता है।
~ चिरैया को 20 मार्च से केवल जियोहॉटस्टार पर देखें ~

Previous articlePGI : चिकित्सा संस्थान में चिकित्सीय समाज कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : निदेशक प्रो. धीमन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here