PGI : चिकित्सा संस्थान में चिकित्सीय समाज कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : निदेशक प्रो. धीमन

0
58

विश्व समाज कार्य दिवस Sgpgi में मनाया गया

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में विश्व समाज कार्य दिवस के अवसर पर “अस्पतालों में समाज कार्य की भूमिका : एक परिचय” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा समाज सेवा संवर्ग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता के स्वागत भाषण से हुआ। प्रो. गुप्ता ने अपने उद्बोधन में समाज कार्यकर्ताओं की समुदायिक विश्वास के पुनर्निर्माण  में भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन, निदेशक पीजीआई ने अपने संबोधन में कहा कि एक तृतीयक चिकित्सा संस्थान में चिकित्सीय समाज कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को चिकित्सीय उपचार के साथ-साथ सामाजिक और मानसिक सहयोग की भी आवश्यकता होती है, जो समाज कार्यकर्ता प्रभावी रूप से प्रदान करते हैं।इसके पश्चात औपचारिक तकनीकी सत्र में प्रो. देवेंद्र गुप्ता ने “अस्पतालों में एम०एस०डब्ल्यू० की मुख्य दक्षताएं”  विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने मेडिकल सोशल वर्कर्स की दस प्रमुख दक्षताओं पर प्रकाश डाला।
श्री पंकज सिंह, पर्यवेक्षक एम.एस.एस.ओ. ने आई.सी.यू. में समाज कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे, जबकि डॉ. मुनीब अफाक, एम.एस.एस.ओ. ने ओ.पी.डी. में समाज कार्य संबंधी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में  राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, अयोध्या, डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।
क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की प्रमुख प्रो. बनानी पोद्दार ने सुझाव दिया कि समाज कार्यकर्ताओं को दुर्लभ रोगों  तथा पैलिएटिव केयर  के विषयों पर मासिक जागरूकता सत्र आयोजित करने चाहिए, जिससे अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र कुमार, पर्यवेक्षक एम.एस.एस.ओ. ने मुख्य अतिथि प्रो. आर.के. धीमन निदेशक, एस०जी०पी०जी०आई०एम०एस० , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज सेवा संवर्ग के मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उनके कार्यों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होता है।

Previous articleKgmu: मेडिकोज ने ब्लड की कमी को दूर करने के लिए किया ब्लड डोनेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here