ओमेक्स रेज़िडेंसी-1 में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

0
11

लंबे संघर्ष के बाद निवासियों को मिला मतदान का अधिकार

लखनऊ। अर्जुनगंज स्थित ओमेक्स रेज़िडेंसी-1 में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए। सोसाइटी में वर्ष 2015 से लोग निवास कर रहे हैं और वर्ष 2017 से वार्षिक चुनाव कराने तथा मताधिकार प्राप्त करने के लिए निवासी विभिन्न संस्थाओं और न्यायालयों में लगातार प्रयासरत थे। लंबे संघर्ष के बाद अंततः निवासियों को मतदान का अवसर प्राप्त हुआ।

यह चुनाव उप निबंधक, फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स, लखनऊ मंडल के आदेशानुसार चुनाव अधिकारी ए.के. शाही, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ की देखरेख में संपन्न कराया गया। चुनाव के दौरान विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए गए और सोसाइटी के निवासियों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।

अपराह्न में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर गोपी कपूर, सचिव पद पर रोहित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पद पर निहार कांति लाला तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरपाल सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अखिलेश सिंह, रीता श्रीवास्तव, अनुराग अग्रवाल, चंद्र शेखर सिंह और विनीत वाधवा चुने गए।

बताया गया कि वर्ष 2017 में संस्था के गठन के बाद से नियमित चुनाव नहीं कराए गए थे और पूर्व कार्यकारिणी पर कागजी प्रक्रियाओं के माध्यम से अधिकारियों व न्यायालय को गुमराह करने के आरोप भी लगे थे। हालांकि लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए गए। इस चुनाव के सफल आयोजन का श्रेय डिप्टी रजिस्ट्रार आनंद सिंह को दिया जा रहा है, जिनके निर्देश पर चुनाव अधिकारी ए.के. शाही की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।

Previous articleफूलों की होली से महका फागुआ उत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here