Advertisement
Home अभी-अभी फूलों की होली से महका फागुआ उत्सव

फूलों की होली से महका फागुआ उत्सव

0
189

महिलाओं ने रंग और उमंग के साथ मनाया उत्सव

लखनऊ। होली के उल्लास और रंगों की खुशबू के बीच राजधानी में आयोजित फागुआ उत्सव ने महिलाओं को आनंद और उमंग से भर दिया। होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं, गिले-शिकवे भूलकर दोस्त भी गले मिल जाते हैं” जैसी मधुर धुनों के बीच महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
इंदिरा नगर में आयोजित ए टच ऑफ आनंद द्वारा फागुआ उत्सव (सत्र-3) का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और फूलों की होली खेलते हुए डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। पूरा माहौल रंग, संगीत और उल्लास से सराबोर नजर आया।

इवेंट कंपनी की संचालिका आकांक्षा आनंद ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी से कुछ पल बाहर निकालकर उन्हें खुलकर आनंद लेने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एक साथ मिलकर उत्सव मनाती हैं तो आपसी स्नेह और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पार्टी क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिसमें अमिता को विजेता घोषित किया गया। वहीं आयोजित लकी ड्रॉ में मिनी भाग्यशाली विजेता रहीं।

उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इन खेलों में चारू, पद्मा, आशा, नीलम और पल्लवी विजेता रहीं। वहीं अर्ली बर्ड अवॉर्ड से पारुल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेलते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूरा आयोजन रंगों, संगीत और खुशियों से भरपूर रहा।

Previous articleउत्तर भारत में अंग प्रत्यारोपण व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ चलेगा जागरूकता अभियान
Next articleओमेक्स रेज़िडेंसी-1 में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here