लखनऊ। नयी खोज में एक गोली से तीन जटिल बीमारियों से मरीजों को इलाज मिल सकेगा। इसमें अल्जाइमर के साथ मोटापा पर भी कम होगा। मेमोरी लॉस हो होने से भी बचाया जा सकेगा। लंदन में दवा पर ह्यूमन ट्रॉयल चल रहा है। शुरुआती नतीजे आश्चर्यचकित पैदा कर रहे हैं। यह जानकारी लंदन के डॉ. मोने जैदी ने दी।
डा जैदी बृहस्पतिवार को केजीएमयू मेडिसिन विभाग की ओर से ब्राउन हॉल में भाटिया-मिश्रा स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। डॉ. मोने जैदी ने कहा कि अल्जाइमर में मरीज को भूलने की दिक्कत होने लगती है। मरीज में सोचने और निर्णय लेने में परेशानी होती है। भारत में अल्जाइमर मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि नई दवा तैयार की गयी है,यह दवा अल्जाइमर, मोटापा को रोकेगी । याददाश्त को कमजोर होने से बचाने में मदद करेगी। फॉलिकल-उत्तेजक हार्मोन (एफएसएच) को अवरुद्ध करने वाली दवा नई आशा की किरण बनकर उभर रही है। एफएसएच हार्मोन को नियंत्रित करने से न केवल हड्डी और मोटापे पर असर पड़ सकता है। बल्कि मस्तिष्क को तंत्रिका क्षति से भी सुरक्षा मिल सकती है।
वरिष्ठ डॉ. कौसर उस्मान ने कहा कि लाइफस्टाइल में परिवर्तन करके गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसलिए नियमित कसरत या टहलना चाहिए। फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक का सेवन से बचना चाहिए। इस मौके पर केजीएमयू मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीजी अग्रवाल, गठिया रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके दास, हिमैटोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके त्रिपाठी, पैरामेडिकल विज्ञान के डीन डॉ. केके सिंह तथा शैक्षणिक अधिष्ठाता एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र आतम व डॉ. मेधावी गौतम मौजूद रहे।












