लखनऊ । एलपीजी गैस की कमी के कारण बृहस्पतिवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विद्यालय के मेस में भोजन निर्माण व्यवस्था गड़बड़ा गई। हालात ऐसे हो गए कि मरीजों और मेडिकोज के लिए खाना बनाना दिक्कत होने लगी। दिक्कत होने पर केजीएमयू प्रशासन ने जोड़ तोड़ करते हुए अलग-अलग मेस से गैस सिलेंडर एक जगह एकत्र किया। तब कहीं जाकर खाना बना और मेडिकोज को भोजन मिला। वहीं पेशेंट कैंटीन में भी मरीजों को मानक के हिसाब से रोटियां व भोजन वितरण हो सका।
बृहस्पतिवार सुबह से ही गैस की आपूर्ति चरमराने के कारण मेस में खाना बनाने में दिक्कत होने लगी। कई मेस में गैस खत्म हो जाने से खाना बनाने में दिक्कत होने लगी। स्थिति को संभालने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने तुरंत अलग-अलग मेस से बचे हुए गैस सिलेंडर एक स्थान पर जमा कराए। इसके बाद एक जगह अस्थायी व्यवस्था बनाकर भोजन तैयार किया गया। काफी मशक्कत के बाद तैयार हुआ खाना छात्रों में बांटा जा सका। मेडिकोज का कहना है कि मेस व्यवस्था पहले से ही प्रेशर में रहती है। ऐसे में गैस कमी होने पर परेशानी और बढ़ जाती है।
केजीएमयू में गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी के कर्मचारी रात करीब दो बजे केजीएमयू पहुंचे। कैंटीन के कर्मचारियों को आठ सिलेंडर दिए ,तब कहीं जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। तब जाकर मरीजों को डायटीशियन की सलाह पर डाइट मुहैया कराई गयी।
कर्मचारियों का कहना है कि करीब दो सप्ताह से किचन के लिए पर्याप्त गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। आठ सिलेंडर मिलने से शुक्रवार सुबह तक काम चलेगा। कर्मचारियों ने बताया कि कई खाली सिलेंडर केजीएमयू के गोदाम में पड़े हैं, लेकिन समय पर रिफिल नहीं होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।












