फिरोजाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन न मिलने से रा. नर्सेज संघ ने सीएम व डिप्टी सीएम से जताया विरोध

1
739

लखनऊ । राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश की ओर से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में वेतन ना मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से विरोध दर्ज कराया जाता है। संघ का कहना है होली पर्व पर वेतन न दिए जाना नींद नहीं है।

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री
अशोक कुमार ने बताया कि होली जैसे प्रमुख पर्व पर, आपके स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर वेतन न दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और प्रशासनिक उदासीनता का परिचायक है। दिन-रात सेवा देने वाले नर्सिंग एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है।

जब शासन स्तर से समयपूर्व वेतन भुगतान के आदेश जारी किए गए थे, तब भी उनका पालन न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। यह केवल कर्मचारियों के अधिकारों का हनन ही नहीं, बल्कि उनके मनोबल पर भी सीधा आघात है।

राजकीय नर्सेस संघ इस अन्यायपूर्ण स्थिति का पुरज़ोर विरोध करता है और मांग करता है कि:

1. तत्काल प्रभाव से लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
3. भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसकी ठोस व्यवस्था बनाई जाए।

यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संघ लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

नर्सिंग एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Previous articleOPD: PGI में पुराने मरीज, Kgmu में सभी मरीज, सरकारी में हाफ , बुधवार को बंद
Next articleअपनी सुनने की क्षमता की रक्षा के तरीकों की होने चाहिए जानकारी :

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here