OPD: PGI में पुराने मरीज, Kgmu में सभी मरीज, सरकारी में हाफ , बुधवार को बंद

0
43

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होली के पावन पर्व पर 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। तद्नुसार संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में दिनांक 3 मार्च को ओ पी डी में नये पंजीकरण नहीं होंगे। जिन पुराने रोगियों को ओ पी डी परामर्श के लिये पहले से ही तारीख दी गयी है, उन्हे ओ पी डी में देखा जायेगा और जिन रोगियों की विभिन्न विभागों में जाँचो की तारीख है,उनकी जांचे भी होंगी। पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी यथावत होगे।
24 hrs lab क्रियाशील रहेगी। आकस्मिक सेवाएं यथावत चलेगी।

ओ पी डी का सैम्पल कलेक्शन बंद रहेगा। प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक ब्लाक बंद रहेगा।होली को लेकर अस्पतालों में बुधवार को अवकाश रहेगा। उस दिन न तो ओपीडी का संचालन होगा न ही सामान्य दिनों की भांति जांचें होंगी। इमरजेंसी सेवाओं का संचालन होगा। वहीं मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में हॉफ डे ओपीडी होगी। जबकि केजीएमयू में सामान्य दिनों की भांति ओपीडी चलेगी। लोहिया व पीजीआई में नए पंजीकरण नहीं होंगे। पहले से जिन मरीजों के ऑपरेशन व जांच की तारीख मिली है। उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ओपीडी का संचालन सामान्य दिनों की भांति होगा। सभी विभागों की ओपीडी का संचालन होगा। ऑपरेशन होंगे। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की जांच होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मेडिकल की क्लासेस बंद रहेंगी। बाकी इलाज से जुड़ी सभी गतिविधियां होंगी। बुधवार को अवकाश रहेगा।

लोहिया संस्थान व पीजीआई में मंगलवार को पुराने मरीजों को ओपीडी में देखा जाएगा। नए पंजीकरण नहीं होंगे। जिन मरीजों को ऑपरेशन व जांच की तारीख दी गई है। उन मरीजों की जांच व ऑपरेशन होंगे। लोहिया के प्रवक्ता डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं सभी दिन संचालित होंगी। इसमें किसी भी तरह का रद्दोबदल नहीं किया गया है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, लोकबंधु, डफरिन, झलकारी बाई समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को हॉफ डे ओपीडी होगी। बुधवार को अवकाश रहेगा। इमरजेंसी सेवाओं का संचालन होगा।

Previous articleइस बार होली दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, होलिका दहन दो मार्च को
Next articleफिरोजाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन न मिलने से रा. नर्सेज संघ ने सीएम व डिप्टी सीएम से जताया विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here