KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में फर्स्ट रोबोटिक सर्जरी सफल

0
20

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सात वर्षीय बालक के दोनों अंडकोषों तक फैल चुके हर्निया की सफल रोबोटिक सर्जरी की है। इसी के साथ ही केजीएमयू में बच्चों की रोबाटिक सर्जरी की शुरुआत हो गयी है।

इस सर्जरी का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो जेडी रावत ने किया। प्रो रावत ने बताया कि पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की इस प्रथम एवं सफल रोबोटिक सर्जरी के साथ ही विभाग में अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज भी रोबोटिक सर्जरी से किया जायेगा, जिससे वयस्क मरीजों की तरह बच्चों में भी रोबोटिक सर्जरी का लाभ प्राप्त हो सकेगा और मरीजों के ऑपरेशन के बाद तेज रिकवरी हो सकेगी।

प्रो रावत ने बताया कि उन्नाव के थाना हसनगंज के रहने वाले सतीश कुमार के सात वर्षीय पुत्र के पिछले 8 महीने से दोनों अण्डकोष में सूजन थी। मरीज पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में दिखाने आया था और प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि मरीज को दोनों तरफ अण्डकोष में हर्निया थी, जिससे मरीज के माता-पिता अत्याधिक चिंतित थे।

सर्जरी के लिए मरीज को 13 फरवरी को भर्ती किया गया, तथा डॉ जे डी रावत के नेतृत्व में आवश्यक जांचों के बाद पहली बार रोबोट से सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। सभी तैयारी के बाद 16 फरवरी को सर्जरी की गई।

डा रावत ने बताया कि रोबोटिक से सर्जरी का यह फायदा हुआ कि मरीज के अण्डकोष में दोनों तरफ हार्निया की सर्जरी एक साथ किया जा सका। रोबोट द्वारा विभाग का पहला ऑपरेशन सफल रहा और बच्चा अगले दिन तक उठकर चलने-फिरने लगा एवं आज 23 फरवरी को विभाग से डिस्चार्ज कर दिया गया।

सर्जरी टीम में प्रो. जे.डी. रावत, प्रो. सुधीर सिंह, डा. गुरमीत सिंह, डा. प्रीति और डा. कृतिका थे, जबकि डा. विनीता सिंह एवं डा. नीलकमल की टीम ने एनेस्थीसिया दिया। इस महत्वपूर्ण सर्जरी में नर्सिंग ऑफिसर संजय, रीता, रिंकेश, दीप्ति ने टीम की सहायता की। कुलपति डा. सोनिया नित्यानंद ने सर्जरी की सफलता पर पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Previous articleKGMU में लिवर प्रत्यारोपण सफल, 36 घंटे चलती रही सर्जरी
Next articleहोलाष्टक 24 फरवरी से तीन मार्च तक,न करें यह काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here