अक्षय तृतीया पर इतने किलो सोना व चांदी बिकी

0
309

लखनऊ । अक्षय तृतीया पर बुधवार को सोने की कीमतो में भारी उछाल के बाद भी बाजार देर रात तक गुलजार रहा। बाजारों में दिनभर खरीददारों की रौनक बनी रही। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अदीश कुमार जैन के बताया देर रात तक मिले आंकड़े के मुताबिक करीब 27 किलो सोना जिसकी कीमत 26 करोड़ व तीन सौ किलो चांदी जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ की बिक्री हुई है।

अक्षय तृतीया पर देर रात तक बाजार में रौनक बनी रही। सर्राफा कारोबारियों ने ग्राहको को तमाम तरह के आफर देकर रिझाने की कोशिश भी की। कहीं आभूषण बनवाने पर 20 से 30 फीसद की छूट दी गयी तो कहीं सोना चांदी पर उपहार दिये गये। सर्राफा व्यापारियों को इस त्योहार से पूरे प्रदेश में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।

अक्षय तृतीया अबूझ मुर्हत तिथि होने से समस्त शुभ कार्य किये जाते है। नये कार्य का शुभारम्भ करना भी विशेष लाभदायक होता है। त्योहार का लेकर सर्राफा बाजारों की दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया के बाद अब सहालग है। इस बार करीब पांच हजार शादियां है। इसको देखते हुए एंटीक आभूषणों की ज्यादा मांग रही है। इसके साथ ही अब बाजार में सोने चांदी के अलावा हीरा खरीदने के प्रति लोगो में क्रेज बढ़ा है।

सोने की कीमते बढ़ने के कारण लोगों ने कम वजन के फैंसी आइटम के आभूषणो को खासा पंसद किया। इसको लेकर मशीनो से बने फैंसी आइटम की मांग सबसे अधिक रही। एसोसिएशन के नार्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने बताया कि सोने में फैंसी ज्वेलरी की मांग अधिक रही है। चौक सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया आैर शदियों की रौनक तो है लेकिन जेवरों की दुकानो पर पहले जैसी भीड़ नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि बढ़ती कीमतो के चलते अब ग्राहक 22 कैरेट की जगह 18 कैरेट के गहनांे की ओर रूख कर रहे है। अंगूठिया ,कंगन आैर चेन जैसे गहनों की खरीद में 18 कैरेट का विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Previous articleFirst time NU : ब्रेन डेड के लिंगामेट दूसरे मरीज में सफल प्रत्यारोपण
Next articleवैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस की रीयल टाइम डिजिटल सर्विलान्स शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here