Advertisement
Home अभी-अभी ड्यूटी के दौरान नशे में मिले डॉक्टर, हटाए जाने की निर्देश

ड्यूटी के दौरान नशे में मिले डॉक्टर, हटाए जाने की निर्देश

0
729

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने देवरिया सीएमओ को दिए निर्देश

लखनऊ। ड्यूटी के दौरान नशे में पाए जाने के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम ने देवरिया सीएमओ को तत्काल प्रभाव से डॉक्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं।

देवरिया के बैतालपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. धीरेंद्र कुमार चौहान पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि ड्यूटी के दौरान वह नशा करते हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया। डिप्टी सीएम ने डॉ. धीरेंद्र कुमार चौहान को हटाने की संस्तुति की है।
देवरिया सीएमओ को प्रकरण की जाँच के आदेश दिए हैं। तीन दिन में जाँच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

*पांच एम्बुलेंस जलीं, कमेटी करेगी जाँच*
गाजीपुर के मनिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आग लगने से पाँच एम्बुलेंस के जल जाने के प्रकरण की जाँच होगी। इसके लिए सीएमओ के अधीन दो सदस्यीय जाँच कमेटी गठित की गई है। जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयनाथ सिंह एवं डॉ. मनोज कुमार सिंह हैं।

कमेटी को तीन दिन में जाँच पूरी करनी होगी। जॉच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी की संलिप्तता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जाँच रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी कार्यवाही के निर्देश दिये जायेंगे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकर्मचारियों को उनके हाल पर ही छोड़ा गया इस बजट में: सुनील यादव
Next articleKgmu: डाक्टर्स भर्ती प्रकरण में शासन ने दिये जांच के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here