मशहूर शायर मुनव्वर राना की गंभीर, PGI में भर्ती

0
525

लखनऊ। पीजीआई में मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबियत लगातार गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। बताया जा रहा है । उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाये हुये हैं।

बताते चलें कि मुनव्वर राणा का इलाज पहले से मेदांता में चल रहा था, सोमवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें एसजीपीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। मंगलवार को सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट की जरूरत बताई जा रही थी, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत और कोशिश से उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ।

फिलहाल उनका इलाज अभी आईसीयू में चल रहा है। जहां विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।

Previous articleफार्मासिस्टों को मिले प्राथमिक उपचार का प्रिस्क्रिप्शन राइट
Next articleठंड में बच्चों का ऐसे रखें ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here