Advertisement
Home Religious Dharm दुर्वाभिषेक कर गणपति महाराज की वन्दना

दुर्वाभिषेक कर गणपति महाराज की वन्दना

0
1161

लखनऊ। शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग सांई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश उत्सव पूजा महोत्सव में गणपति महाराज का आर्शीवाद लेने लोग आ रहे है। शुक्रवार की सुबह महोत्सव में प्रतिदिन की तरह गणपति बप्पा का मंत्र उच्चारण के बीच श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर से आए हुए पुजारी दिनु पांडे आनंत प्रजापति विशाल शर्मा, विशेश्वर प्रसाद, आरती की,जिसमें भक्त के अलावा स्थानीय दुकानदारों ने भी भाग लिया।

शाम को गणपति महाराज का मंत्रोच्चारण के बीच फुलाभिषेक व दुर्वाभिषेक किया गया, जिसमें भक्तों ने जमकर जयकारें लगाया।
इसके बाद देर शाम मुम्बई की सिध्दविनायक महा आरती का आयोजन हुआ।

महा आरती में मोनिका, सुमन, विनायक ,मनोज , आर्यन अग्रवाल ,पूनम ,विशाल शर्मा, ज्योति शर्मा, अमन विश्वकर्मा सहित सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

महोत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार में अपील की कि महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग आकर गणपति महाराज का दर्शन करें और शाम को महाआरती में भाग लेने आ रहे है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में खास आकर्षण ़बरगद के पेड़ में जो विराजमान गणेश जी की प्रतिमा है। पेड़ में चार अन्य वृक्ष बरगद ,अशोक,बेल, पीपल की पंचवटी बनाई गई है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलोहिया संस्थान: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बेमतलब वेतन कटौती कर रही एजेंसी, जिम्मेदार अधिकारी खामोश
Next articleगणपति महाराज उत्सव में रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ से सभी भक्तिरस में डूबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here