लखनऊ। शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग सांई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश उत्सव पूजा महोत्सव में गणमान्य लोगों के अलावा स्थानीय नागरिक भाग ले रहे है। बृहस्पतिवार की सुबह महोत्सव में सैंकड़ों भक्तों की उपस्थिति में गणपति बप्पा का मंत्र उच्चारण के बीच श्रृंगार किया गया। महाकालेश्वर मंदिर से आए हुए पुजारी दिनु पांडे आशीष अवस्थी ने आरती की,जिसमें काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।
शाम को गणपति महाराज का दुधाभिषेक किया गया, जिसमें मनोज मिश्रा व भक्तों ने जमकर जयकारें लगाया।
इसके बाद देर शाम मुम्बई की सिध्दविनायक महा आरती का आयोजन किया गया। महा आरती में विनायक ,मनोज , आर्यन अग्रवाल विशाल शर्मा, ज्योति शर्मा, अमन विश्वकर्मा सहित सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
महोत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार में अपील की कि महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग आकर गणपति महाराज का दर्शन करें और शाम को महाआरती में भाग लें। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया है। महोत्सव में खास आकर्षण ़बरगद के पेड़ में जो विराजमान गणेश जी की प्रतिमा है। पेड़ में चार अन्य वृक्ष बरगद ,अशोक,बेल, पीपल की पंचवटी बनाई गई है।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।















