Advertisement
Home Religious Dharm डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक ने आस्कर योग केन्द्र के गणपति...

डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक ने आस्कर योग केन्द्र के गणपति महोत्सव पहुंच की पूजा

0
1096

लखनऊ। शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग सांई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश उत्सव पूजा महोत्सव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक पहुंची। यहां पर पूजा अर्चना के साथ उनको गणेश शंकर पवार ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। धीरे-धीरे भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बुधवार को सुबह महोत्सव में गणपति बप्पा का मंत्र उच्चारण के बीच श्रृंगार किया गया। महाकालेश्वर मंदिर से आए हुए पुजारी बिनु पांडे ने मंत्र उच्चारण के साथ सहस्त्रनाम का पाठ किया, जिसमें काफी संख्या में भक्त मौजूद थे। इसके बाद गणपति आरती की गयी।

शाम को गणेश अभिषेक भक्तों के जयकारों के साथ किया गया।
इसके बाद देरशाम मुम्बई की सिध्दविनायक महा आरती का आयोजन किया गया। महा आरती में मनोज , आर्यन अग्रवाल, विनायक शुक्ला श्वेता पवार, सुमन ,बबिता, मान्या सहित सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया। प्रसाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

महोत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार में बताया कि महोत्सव में खास आकर्षण ़बरगद के पेड़ में जो विराजमान गणेश जी की प्रतिमा है। पेड़ में चार अन्य वृक्ष बरगद ,अशोक,बेल, पीपल की पंचवटी बनाई गई है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleCMS स्कूल में हार्ट अटैक से छात्र की मृत्यु, PM रिपोर्ट का वेट
Next articleमंत्रोच्चारण के बीच गणपति महाराज का दुधाभिषेक, जयकारें लगते रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here