Advertisement
Home Medical News Another expert from लोहिया संस्थान said goodbye

Another expert from लोहिया संस्थान said goodbye

0
730

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से एक और विशेषज्ञ डॉक्टर ने पलायन कर रहा है। इस बार न्यूरो सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. राकेश सिंह ने लोंिहया संस्थान को अलविदा कहते हुए अपना इस्तीफा लोहिया संस्थान को दे दिया है।

हालांकि अभी लोहिया संस्थान प्रशासन ने डा. राकेश का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। बताया जाता है कि विशेषज्ञ डाक्टर की मान मनौव्वल किया जा रहा है। दरअसल न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डा. राकेश के जाने से बन रहे न्यूरो सेंटर को झटका लगेगा। कुछ दिन पहले गैस्ट्रो सर्जरी के विशेषज्ञ डाक्टर ने इस्तीफा दे दिया था। विशेषज्ञ डाक्टरों के लगातार पलायन से लोहिया संस्थान प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।

लोहिया सस्थान में न्यूरोलॉजी हो या न्यूरो सर्जरी विभाग, यहां की ओपीडी में दूरदराज से मरीज लगातार आते रहते है। दोनों ओपीडी में ही 400 से अधिक मरीज आ जाते हैं। गंभीर मरीजों के सर्जरी भी की जा रही है। न्यूरो सर्जरी में ब्रोन ट्यूमर, स्पाइन से जुड़ी परेशानी, एनोरिज्म सहित दिमाग की दूसरी जटिल बीमारियों की सर्जरी शामिल हैं। विभाग में तैनात डॉ. राकेश सिंह ने इस्तीफा लोहिया संस्थान प्रशासन को सौंप दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने की ठोस कारण नहीं बतायी है। उनके जाने से संस्थान में न्यूरो सर्जरी में जटिल सर्जरी को झटका लगेगा। डॉ. राकेश सिंह ने कुछ समय पहले ही में पेट के रास्ते रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी करने में सफलता प्राप्त की है। खास बात यह है कि प्रदेश के किसी सरकारी संस्थान में पहली बार स्पाइन की इस तरह की जटिल सर्जरी हुई थी।

अब तक विशेषज्ञ डाक्टरों में संस्थान छोड़ने वालों में प्रमुख रूप से इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ. रोमा प्रधान, गेस्ट्रोमेडिसिन विभाग के डॉ. प्रशांत वर्मा, मेडिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. गौरव गुप्ता, डा. रक्षत वर्मा, डा. धनंजय, डा. अभिषेक वर्मा आदि प्रमुख रुप से शामिल है।

Previous articleइन बच्चों के रेस्पिरेट्री दिक्कत में आक्सीजन थेरेपी है लाइफ सेविंग
Next articleशिशुओं में अधिक झपकी…हो सकती है यह दिक्कत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here