Advertisement
Home Medical News Kgmu विश्वस्तरीय सेंटर बनेगा, प्रदेश सरकार कर रही सहयोग : डिप्टी सीएम

Kgmu विश्वस्तरीय सेंटर बनेगा, प्रदेश सरकार कर रही सहयोग : डिप्टी सीएम

0
686

केजीएमयू में माती अस्पताल, पेट सी.टी. स्कैन एवं रूफटाप सोलर पावर प्रोजेक्ट का बटन दबाकर उद्घाटन किया गया

माती अस्पताल शुरू होने ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा

केजीएमयू की कार्य संस्कृति बहुत अच्छी :नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को माती अस्पताल, पेट सी.टी. स्कैन एवं रूफटाप सोलर पावर प्रोजेक्ट का बटन दबाकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री के आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को चिकित्सा में मदद की जा रही है। इन सबके बावजूद केजीएमयू को भी ऐसा कार्य करना होगा कि प्रत्येक मरीज को संतुष्टि मिले। उन्होंने कहा कि केजीएमयू चिकित्सा के क्षेत्र में वल्र्ड क्लास सेंटर बने, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर के बिजनौर क्षेत्र के माती गांव में माती अस्पताल शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। इसी प्रकार पेट सी.टी. स्कैन के स्थापित होने से मरीजों को कैंसर, डायबिटिज, टी.वी. तथा मानसिक रोग जैसे बीमारियों की जांच एवं इलाज में आसानी होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

श्री पाठक ने कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री से कहा कि चिकित्सा क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है। केजीएमयू को प्रतिमाह पांच करोड़ रूपये बिजली का कामर्शियल बिल देना पड़ता है, जबकि लोहिया संस्थान, पीजीआई को काफी कम बिल देना पड़ता है। इस दायरे में केजीएमयू को भी लाया जाय तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि संस्थान की अभी 75 प्रतिशत छत खाली है। यहां के छात्रावास सहित इस पर रूफटाप सोलर लगाया जायेगा, जिससे कि बिजली के बिल में कमी आ सके।

 

 

 

 

 

 

प्रदेश के विशिष्ट अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि केजीएमयू की कार्य संस्कृति बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ग्रीन एनर्जी के प्रयोग को बढ़ाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री शर्मा ने कहा कि नेडा के सहयोग से यहां पर एक मेगावाट क्षमता का रूफटाप सोलर पावर प्रोजक्ट तीन माह में स्थापित कराया गया। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी यहां पर 1.37 मेगावाट का सोलर प्लान्ट लगाया गया है।

 

 

 

 

 

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि माती हास्पिटल को बनाने में कार्यदायी संस्थाओं ने काफी समय लिया है। जो कि प्रदेश सरकार की मंशा के विपरीत है। जनता के लिए उपयोगी प्रोजेक्ट में देरी समाज के हित में नहीं, ऐसे कार्यो में सुधार करें।
केजीएमयू के कुलपति ले.जन डा. बिपिन पुरी ने कहा कि आज केजीएमयू के तीन प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया है। हम अपनी सेवाओं को निरन्तर बढ़ा रहे हैं। इस दौरान इन तीनों प्रोजक्ट से संबंधित लघु फिल्म को भी दिखाया गया। कार्यक्रम में सीतापुर के विधायक शशांक त्रिवेदी, केजीएमयू के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत शर्मा, संस्थान के रजिस्टार, प्रोफेसर, डाक्टर, छात्र उपस्थित थे।

Previous articleसीएम ने कैंसर रोगियों के लिए PET सीटी स्कैनर मशीन का किया उद्घाटन
Next articleKgmu कुलपति दलित या पिछड़ा वर्ग से बनाने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here