Advertisement
Home Sports रिकार्ड: यहां पर 2.2 करोड़ दर्शकों ने देखे धोनी के छक्के

रिकार्ड: यहां पर 2.2 करोड़ दर्शकों ने देखे धोनी के छक्के

0
747

 

 

 

न्यूज। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार रात बल्लेबाजी के लिये उतरे तब जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ को पार कर गयी, जो अब तक एक बार में दर्ज की गयी दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है।

 

 

 

एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गये रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से मात दी। चेन्नई को तीन ओवर में 54 रन की जरूरत थी लेकिन धोनी के क्रीज पर होने के कारण दर्शक अंतिम गेंद तक सांस थामे मैच के उतार चढ़ाव को देखते रहे।
धोनी ने पुराने दिनों की झलक एक बार फिर दिखाते हुए 17 गेंद पर 32 रन बनाये। उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बनाया, हालांकि चेन्नई को जब आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी तब राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने केवल एक रन दिया और चेन्नई तीन रन से हार गयी।

 

 

 

दर्शकों की संख्या के मामले में आईपीएल 2023 के डिजिटल स्ट्रीमिंग साझेदार जियो-सिनेमा ने पिछले सप्ताहांत पर शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताहांत पर दर्शकों की संख्या ने पिछले पूरे सीजन के दौरान दर्शकों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। जियो-सिनेमा पर वीडियो रिकॉर्ड 147 करोड़ से अधिक बार देखे गये। जियो-सिनेमा पर प्रति मैच बिताया गया समय भी 60 फीसदी बढ़ गया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleटॉप ट्रेंड हुआ #मिट्टी_में_मिला_दूंगा
Next articleराजधानी में कोरोना 200 संक्रमित,इन क्षेत्रों में संक्रमण ज्यादा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here