चीन में बढ़ा कोरोना संक्रमण, यहां जीनोम सिक्वैसिंग के निर्देश

0
682

 

 

 

न्यूज। चीन में कोरोना संक्रमण से फिर हालात बिगड़ने लगे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता लग सके।

 

 

 

 

वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया बुधवार को देश में COVID-19 की स्थिति पर ऑफिसर और एक्सपर्ट्स के साथ बैठक करेंगे। जिसमें हालात की समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील में भी कोरोना केस बढ़ रहे हैं। चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बाद संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बताया जाता है कि यहां हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं, मरीजों को बिस्तर नहीं मिल पा रहे है । दवाएं भी कम पड़ रही हैं। श्मशान में भी शवों की दफनाने के लिए लाइन लगी हुई है। जहां पुलिस तैनात है।
अमेरिका समेत 10 से ज्यादा देशों में कोरोना के मरीजों में अचानक इजाफा हुआ है। यहां मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका में सोमवार को 19 हजार 893 नए केस सामने आए। 117 लोगों की मौत हुई।

 

 

 

विश्व में सबसे ज्यादा 58 हजार केस जर्मनी में मिले हैं। यहां 164 लोगों की जान गई है। इसके अलावा जापान में 72,297 केस और 180 सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। ब्राजील में 29,579 केस आए हैं और 140 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण कोरिया में 26,622 केस आए हैं और 39 मौतें हुई हैं। फ्रांस में 8,213 केस के साथ ही 178 लोगों ने जान

गंवाई है।

Previous articleKgmu: कटा हाथ जोड़ किशोर को विकलांग होने से बचाया
Next articleलोहिया संस्थान : चेन्नई, पटना आदि परीक्षा सेंटर देख चकराए अभ्यर्थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here