राजधानी में डेंगू का प्रकोप,4 में 80 मरीज

0
440

 

Advertisement

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में तीन दिन में लगभग सत्तर मरीज डेंगू के मिल चुके है। इन डेंगू मरीजों में कार्ड व एलाइजा की जांच के बाद मिले दोनों मरीज शामिल है। रविवार को दस नए मरीज मिले हैं। यह सब सरकारी अस्पतालों में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है पॉजिटिव आए सभी मरीजों का एलाइजा जांच के लिए नमूना भेजा जा रहा है।

 

 

 

 

इसके अलावा निजी अस्पताल में भी डेंगू के मरीज मिल रहे है। इनमें ज्यादातर अस्पताल डेंगू पाजिटिव मरीज की जानकारी सीएमओ कार्यालय को नहीं भेज रहे है। जब कि डेंगू पाजिटिव आते ही जानकारी देना अनिवार्य है।
राजधानी में हो रही बरसात के बाद डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे है। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुए मरीज की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रविवार को सिविल अस्पताल में तीन भर्ती मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार लोकबंधु अस्पताल में पांच मरीजों की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। इन सभी मरीजों की एलाइजा जांच करायी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अगर देखा जाए तो वहीं बीते तीन दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या 70 से ज्यादा हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

इनमें 15 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू के लिए जांच करने के साथ ही या तेज़ करते हुए संक्रमण वाले क्षेत्रों में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। निजी अस्पताल में भी डेंगू के लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे है। जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है, लेकिन मरीजों का लक्षणों के आधार पर इलाज किया जा रहा है।

Previous articleनर्सेज मिडवाइफरी के प्रशिक्षण में हो रहे आवश्यक सुधार
Next articleएमबीबीएस पाठ्यक्रम में फैमिली फिजिशियन के रूप में प्रशिक्षण देने की मांग 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here