नर्सेज मिडवाइफरी के प्रशिक्षण में हो रहे आवश्यक सुधार

0
696

 

 

 

लखनऊ। रविवार को सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया (सोमी) समुदाय के सदस्यों की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि डॉ आलोक श्रीवास्तव रजिस्टार, नर्सिंग काउंसिल थे। इसके अलावा संस्थापक मैडम प्रकाशम्मा, एवं कार्यकारिणी सदस्य मिताली अधिकारी, संध्या रानी, बंदना दास, गीता , अशोक कुमार महामंत्री, राजकीय नर्सेज संघ , मेरी जे मलिक अध्यक्ष टी एन ए आई, द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया गया।  बैठक में ए न एम,/महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नर्सेज के कौशल सुधार हेतु आगामी मार्च २०२३ राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रेंस कराने का निर्णय मार्च २०२३ में एसजीपीजीआई लखनऊ में लिया गया।

 

 

राष्ट्रीय स्तर की इस कार्यशाला में डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव ने नर्सेज मिडवाइफरी के प्रशिक्षण में सुधार हेतु हेतु राज्य स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया उन्होंने मिडवाइफरी शिक्षा की गुणवत्ता हेतु इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानक पूर्व नहीं कर रहे कालेजों की मान्यता रद्द करने की बात बतायी तथा आगामी वर्ष से प्रशिक्षण हेतु केन्द्रीयकृत प्रवेश परिक्षा एवं प्रशिक्षण उपरांत पंजीकरण हेतु केन्द्रीय कृत परिक्षा कराने के बारे में बताया। कार्यशाला में डॉ प्रकाशम्मा ने मिडवाइफ के कौशल सुधार एवं सामान्य प्रसव में मिडवाइफ के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया इस कार्यक्रम में अस्पतालों में होने वाले सिजेरियन ऑपरेशन का सही प्रकार से चयन करने एवं सामान्य प्रसव को बढ़ाने हेतु मिडवाइफ को सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया एवं उनको इसकी महत्वता को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

 

 

 

 

आगामी राष्ट्र स्तरीय कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए नर्सिंग अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने हेतु कमेटियों का गठन किया गया एवं सभी को अपनी जिम्मेदारियां समझाई गई जिससे कि आगामी कॉन्फ्रेंस को अधिक से अधिक सफल बनाया जा सके एवं आमजन तक सामान्य प्रसव के महत्व को समझाया जा सके एवं सिजेरियन ऑपरेशन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक कठिनाईयों से बचा जा सके।

 

 

 

 

Previous articleगोरा होने के लिए यह क्रीम हो सकती है घातक
Next articleराजधानी में डेंगू का प्रकोप,4 में 80 मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here