Advertisement
Home Medical News अस्पताल से लेकर प्रशिक्षण केंद्र में दिखी गंदगी, खफा हुए उप मुख्यमंत्री

अस्पताल से लेकर प्रशिक्षण केंद्र में दिखी गंदगी, खफा हुए उप मुख्यमंत्री

0
1132

 

 

अफसरों को दी व्यवस्था सुधारने की सख्त हिदायत
डिप्टी सीएम ने इंदरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को इंदिरानगर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इससे अस्पताल से लेकर प्रशिक्षण केंद्र में हड़कंप मच गया। दोनों ही जगह व्यवस्था बेपटरी नजर आईं। प्रशिक्षण केंद्र में भीषण बदइंतामी मिली। वहां गाड़ियों पर धूल की मोटी परत जमा मिली। जबकि अस्पताल में गदंगी मिली। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। साफ-सफाई से लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की हिदायत दी। निदेशक प्रशासन राजा गणपति आर स्वामी से फोन पर बात की। इंतजामों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिया।

 

 

 

 

 

उप मुख्यमंत्री ने दिखाई अफसरों को गंदगी
करीब एक बजे उप मुख्यमंत्री इंदिरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल गेट के पास साफ-सफाई बदहाल मिली। इसके बाद वे अस्पताल में दाखिल हुए। कूड़ादान भरा था। इस पर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। दवा काउंटर के आस-पास भी बदइंतजामी मिली। दवा जिस अलमारी पर रखी थीं। उस पर धूल की परत जमी थीं। उन्होंने अलमारी की फर्श पर हाथ फेरा तो धूल की मोटी परत दिखी। उन्होंने मरीजों मुफ्त दवाएं मिलने की जानकारी हासिल की। इसके बाद पैथोलॉजी पहुंचे। यहां व्यवस्था ठीक मिली। इसके बाद उन्होंने वॉटर कूलर देखा।

 

 

 

साफ-सफाई दुरुस्त रखने की हिदायत
डिप्टी सीएम ने अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. रश्मि गुप्ता को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा अस्पताल में साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीजों की मुफ्त जांच और दवाएं मिलनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली ठीक नहीं हैं। सरकार पर्याप्त बजट दे रही है। मरीजों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चल रही है। ऐसे में मरीजों को उसका लाभ मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी ठीक नहीं है।

 

 

 

 

 

बदइंतजामी नजर आई प्रशिक्षण केंद्र में
उप मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पहुंचे। प्रशिक्षण केंद्र में अव्यवस्था का आलम नजर आया। इस पर वह भड़क उठे। जगह-जगह गंदगी नजर आई। सरकारी वाहनों पर धूल की परतें जमा थी। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहनों का ये हाल। लापरवाही की पराकाष्ठा है। यदि वाहन कंडम हैं तो उन्हें हटवाया जाए। यदि ठीक हैं तो रख-रखाव दुरुस्त किया जाएगा। बदइंतजामी पर उप मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्या डॉ. अजित कुमार गुप्ता से कारण पूछे। वे कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि यह गंदगी, धूल-गर्दा व अव्यवस्था आप सबको नजर नहीं आ रही है।

 

 

व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
प्रशिक्षण केंद्र के अफसरों को उप मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी। कहा जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करें। साफ सफाई से लेकर वाहनों के रख-रखाव में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इसके बावजूद तैयारियां कुछ भी नहीं है। जबकि यहां काफी संख्या में अफसर तैनात हैं। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर देखा।

 

 

वर्जन
दोनों ही स्थानों पर भीषण अव्यवस्था मिली। अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा गड़बड़ी मिली तो अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व सुविधाओं का लाभ मरीजों को सीधे नहीं मिला तो अफसरों की खैर नहीं है। इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं है।
ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसिविल अस्पताल में बर्थडे पार्टी और हुड़दंग, डिप्टी सीएम ने दिये कार्रवाई के आदेश
Next articleडिप्टी सीएम ने 11इंटर्न फार्मासिस्ट किये सस्पेंड,4 सुरक्षा गार्ड्स की सेवा समाप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here