Advertisement
Home Medical News नहीं थम रहा कोरोना, रविवार को 87 संक्रमित

नहीं थम रहा कोरोना, रविवार को 87 संक्रमित

0
955

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। रविवार को 87 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। रविवार को को कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा अलीगंज में 15 व आलमबाग में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। आंकड़ों के अनुसार अलीगंज में मरीज कोरोना के सक्रिय मरीज तेजी से बढ़ रहे है।

 

 

 

 

 

 

लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना के मरीजों से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। वर्तमान में राजधानी में लगभग 500 कोरोना के सक्रिय मरीज है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों व निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

 

 

 

 

 

राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण मिलता जा रहा है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अलीगंज में 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही आलमबाग क्षेत्र में भी 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इस क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है। दूसरे संवेदनशील क्षेत्र रेडक्रास क्षेत्र में दस, चिनहट व सरोजनी नगर में 9 -9 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इंदिरा नगर में सात और सिल्वर जुबली क्षेत्र में सात लोग संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमित क्षेत्र में मिलने वाले मरीजों की केस हिस्ट्री विशेष तौर पर देखी जा रही है। बताया जाता है कि अभी तक की केस हिस्ट्री में बाहर से यात्रा करने व सम्पर्क में आने वाले लोग है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पांच से सात दिन में बिना लक्षण वाले मरीज ठीक हो रहे हैं। बहुत कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे है, लेकिन उनमें भी तेजी से सुधार हो रहा है। अधिकांश मरीज होम आईसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है। सभी लोगों से मास्क का प्रयोग सार्वजनिक स्थल में करने के निर्देश दिये जा रहे है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleब्लड कैंसर में बढ़ाता है विटामिन डी प्रतिरोध क्षमता
Next articleबच्चों की इस आदत पर ध्यान नहीं दिया तो मिर्गी की आशंका ज्यादा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here