Advertisement
Home Medical News टूथब्रश को इतने महीने में बदलना जरुरी

टूथब्रश को इतने महीने में बदलना जरुरी

0
964

 

 

 

 

 

लखनऊ। दांतों में दोनों वक्त अच्छी तरह करके गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं। प्रतिदिन ब्रश करने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग ब्रश के सही जानकारी नहीं हैं। ज्यादातर लोग दांतों की बीमारी को लोग शुरुआत में नजरअंदाज करते हैं। बीमारी गंभीर होती है। तब मरीज डॉक्टर के पास आते हैं। समय पर इलाज कर बीमारी को गंभीर होने से बचा सकते हैं। इस मौके पर दंत चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।

 

 

 

 

यह जानकारी लोहिया संस्थान में डेंटल यूनिट की प्रमुख डॉ. शैली महाजन ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मुख स्वस्थ्य दिवस पर आयोजित व्याख्यान में दी। डॉ. शैली महाजन ने कहा कि दांतों को ठीक से साफ करना चाहिए। दो से चार महीने मे ब्रश बदल देना चाहिए।

 

 

 

 

ब्रश अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। शाम को भोजन के बाद दांतों में अनाज आदि फंस जाता है, इसलिए ब्रश कराना आवश्यक है। जो दांतों में छह से आठ घंटे तक दांतों में रहता है, जिससे सड़न की आशंका बढ़ जाती है। इस मौके पर दंत चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। करीब 250 लोगों ने दांतों और मसूढ़ों की जांच कराई। इस दौरान सेल्फी बूथ पर सबने मुस्कुराते हुए तस्वीर ली। व्याख्यान में डॉ. ज्योति जैन, डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल, रेजिडेंट डॉ. दिव्या, डॉ. अलीना व डॉ. यक्षी मौजूद रहीं।

 

Previous articleगर्भस्थ शिशु में हो सकती हैं इस जटिल बीमारी की पहचान
Next articleगजब : डॉक्टरों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में लगायी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here