लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश शाखा चिकित्सा शिक्षा आज महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ दिया। इसके साथ ही 7 सूत्री मांग पत्र देते हुए समस्याओं के निदान पर चर्चा की।
अध्यक्ष वीना त्रिपाठी , अर्चना पांडे उपाध्यक्ष शिवानी चौधरी कोषाध्यक्ष एवं विक्टोरिया तथा राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण से उनके कक्ष में मुलाकात पुष्प गुच्छ दिया गया एवं 7 सूत्रीय मांग पत्र तथा प्रदेश कार्यकारिणी का पत्र सौंपा गया।
महानिदेशक ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक प्रशिक्षण हेतु चिकित्सा विभाग की तरह प्रशिक्षण कराने हेतु सहमति व्यक्त की एवं पदोन्नति लिस्ट अति शीघ्र हेतु जारी करने के लिए आश्वासन दिया। इसके साथ ही ए सी पी , भत्ते,आवास आवंटन अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया नर्सों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान के लिए अनुरोध किया जा रहा है।












