कल से हो रहे कार्य बहिष्कार की तय हुई रणनीति

0
1072

 

 

 

 

 

लखनऊ।  यू. पी. लैब टेक्नीशियन एसोशिएशन उ. प्र. की एक अति महत्व पूर्ण बैठक सुरेश कुमार रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया  बैठक मे कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ. प्र. व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ. प्र. के आंदोलन कार्य क्रम पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में संघ की विभिन्न माँगो – 1. वेतन विसंगति 2. पद नाम परिवर्तन 3. कैडर रिव्यू 4. पुरानी पेंशन बहाली आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में सम्यक रुप से निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हित मे उनकी जायज मांगो पर पूर्व मे मुख्य सचिव से वार्ता के दौरान बनी सहमति पर निर्णय न करने से कर्मचारियों मे आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ. प्र. के आंदोलन/कार्य बहिष्कार मे एसोशिएशन पूर्ण रूप से प्रतिभाग कर कार्य क्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश के सदस्यों का आह्वान किया गया।

 

 

 

बैठक में महेश प्रसाद, संतोष जौहरी, कमल श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, वंश राज, प्रदीप कुमार, शिव सरन, राजेश चौधरी, सत्य प्रकाश, विजय प्रकाश, बी. एल. गुप्ता, सुनील कुमार, राकेश विमल, विजय गुप्ता, अनीता सिंह, कमलेश गौतम आदि उपस्थित रहे ।

Previous articleLucknow में मास्क पहनना अनिवार्य, धारा 144 लागू…
Next articleआज से 2 घंटे कार्यबहिष्कार पर रहेंगे फार्मेसिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here