13 राज्यों में कोरोना का अलर्ट: देश में 9 दिन के अंदर मौत की दर 121% बढ़ी

0
772

 

 

 

 

 

केंद्र सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने की हिदायत दी

 

 

न्यूज। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले 9 दिनों का डेटा देखें तो मृत्यु दर में 121% तक बढ़ोतरी हुई है। 15 नवंबर को देशभर में 197 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी तो वहीं 23 नवंबर को यह बढ़कर 437 तक पहुंच गई।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका ने केंद्र सरकार को भी अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 13 राज्यों को चिट्‌ठी लिखकर कोरोना टेस्टिंग की घटती तादाद पर चिंता जाहिर की है।
उत्तराखंड के देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में 11 IFS अधिकारी पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद 48 अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, कर्नाटक के धारवाड़ के SDM मेडिकल कॉलेज में 66 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी फुली वैक्सीनेटेड हैं। 400 छात्रों वाले इस कॉलेज की बिल्डिंग के साथ ही 2 हॉस्टल भी सील कर दिए गए हैं।

Previous article27 की शाम पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालेंगे कर्मी
Next articleKgmu: साल्वर गिरोह में शामिल छात्र पर सख्त कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here