North India hhh में PGI थर्ड बेस्ट सरकारी अस्पताल

0
674

 

 

 

 

 

. लखनऊ । पी जी आई ने बेस्ट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सरकारी क्षेत्र के श्रेणी में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही देश स्तर पर संस्थान के गैस्ट्रोइन्ट्रोला़ँजी, न्यूरो और पल्मोनरी केयर को सातवां स्थान हासिल किया है। एक पत्रिका ने इसी हफ्ते यह सवेँ जारी किया है। सवेँ में 17 शहरों (साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) को शामिल किया गया। जिसमें गैस्ट्रो, न्यूरो, पल्मोनरी, डायबिटीज सहित अन्य शामिल हैं। अस्पतालों को भी स्थान दिया गया। सवेँ में मुख्य रूप से संस्थान की प्रतिष्ठा डाक्टरों की योग्यता, बुनियादी ढांचा और सुविधाएं और अनुसंधान और नई खोज को भी शामिल किया गया है। सरकारी श्रेणी में पाँच अस्पतालों में पहले स्थान पर एम्स नई दिल्ली दूसरे स्थान पर पी जी आई चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर संजय गांधी पी जी आई लखनऊ चौथे स्थान पर जिपमर पुडुचेरी और पाँचवे स्थान पर के ई एम हास्पिटल मुम्बई शामिल हैं। सरकारी और निजी अस्पताल को मिला कर देखा जाए तो संजय गांधी पी जी आई पाँचवे स्थान पर है। इसके ऊपर मेदांता गुरूगाम और अपोलो दिल्ली है। संस्थान प्रशासन का कहना है कि एस जी पीजीआई से ऊपर है वह काफी पहले से स्थापित है। हमारा संस्थान इनमें काफी बाद है। पेशेंट केयर की नई सुविधाएं स्थापित करने के साथ शोध का काफी काम हो रहा है। देश में न्यूरो, गैस्ट्रो एवं पल्मोनरी में डंका बजा रखा है। देश के स्तर पर संस्थानों के गैस्ट्रो, न्यूरो और पल्मोनरी केयर को सातवां स्थान मिला है जबकि डायबिटीज केयर के मामले में दसवां स्थान हासिल किया।

Previous articleफार्मेसिस्टों की घोषणा : 4 दिसंबर से प्रदेश व्यापी आंदोलन
Next article27 नवम्बर के मशाल जुलूस को फार्मेसिस्ट फेडरेशन का समर्थन- सुनील यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here