Advertisement
Home Medical News प्रो. विनोद जैन को एमीनेंट सीनियर सर्जिकल टीचर अवॉर्ड

प्रो. विनोद जैन को एमीनेंट सीनियर सर्जिकल टीचर अवॉर्ड

0
1002

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर व एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया यूपी चैप्टर के यूपीएएसआई के अध्यक्ष डॉ विनोद जैन को एमीनेंट सीनियर सर्जिकल टीचर अवॉर्ड दिये जाने की घोषणा की गयी है। उन्हें यह अवॉर्ड अगले वर्ष केजीएमयू लखनऊ में एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस यूपीएसीकॉन-2022 में प्रदान किया जायेगा।

 

डॉ जैन को यह पुरस्कार देने की घोषणा यूपीएएसआई की अवॉर्ड कमेटी ने अलीगढ़ में 22 अक्टूबर से शुरू हुई तीन दिवसीय यूपीएसीकॉन-2021 के उद्घाटन सत्र में की। कमेटी ने बताया कि प्रो जैन को यह अवॉर्ड उनके शिक्षण, रिसर्च, जागरूकता के लिए आमजन तक सरल भाषा में दी गयी, जानकारियों तथा रोगी देखभाल के क्षेत्र में किये गये अनवरत उल्लेखनीय योगदान के लिए देने का फैसला लिया गया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleवेतन वृद्धि नहीं, तो नवंबर से होगा उग्र आंदोलन
Next articleइन एम्बुलेंसों में गंभीर मरीज बचे, ठीक नही तो….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here