Advertisement
Home Medical News वेतन वृद्धि नहीं, तो नवंबर से होगा उग्र आंदोलन

वेतन वृद्धि नहीं, तो नवंबर से होगा उग्र आंदोलन

0
1756

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी 15 नवम्बर के बाद कभी भी हड़ताल पर जा सकते है। संविदा कर्मचारी संघ का कहना है कि लगातार आश्वासन के बाद भी वर्षो से वेतन की बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। इसके बाद कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

 

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी कर्मचारियों ने वर्षों से वेतन बढ़ोतरी ना होने पर नाराजगी जतायी है। संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री सच्चिता नन्द मिश्रा ने बताया कि फरवरी माह में कर्मचारी संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया गया था, जिसमें संस्थान-प्रशासन ने वेतन बढ़ोतरी का मुद्दा शासन के ऊपर डाल दिया था। चार जून को शासन द्वारा संस्थान प्रशासन को वेतन निर्धारित किए जाने करने का आदेश जारी कर दिया मगर बड़े खेद का विषय है कि तीन माह बीत जाने के बाद भी संस्थान प्रशासन गवर्निंग बॉडी की बैठक कर वेतन निर्धारित नहीं कर सका । अब सभी कर्मचारियों में काफी रोष है। 15 नवंबर को एस्मा समाप्त हो रहा ह,ै जिसके तुरंत बाद संस्थान में काम बंद कर सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाने को तैयार हैं। अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव ने कहा कि अब जल्द ही अगली बैठक में नवंबर माह में हड़ताल की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। अगर संस्थान प्रशासन कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दीपावली तक नहीं दिया तो आंदोलन बहुत ही बड़ा होगा। बैठक में अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा उपाध्यक्ष रहीश बाल्मीकि अमर बाल्मीकि जितेंद्र धानुक, लवकेश तिवारी आदि लोगों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleमेहंदी लगे हाथों से लिया स्वस्थ रहने का संकल्प
Next articleप्रो. विनोद जैन को एमीनेंट सीनियर सर्जिकल टीचर अवॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here