Advertisement
Home Uncategorized विहिप कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हत्याओं के विरोध में पाकिस्तान का पुतला...

विहिप कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हत्याओं के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका

0
873

 

 

 

लखनऊ। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लगातार कश्मीरी पंडित और हिंदुओं की जा रही हत्याओं के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट किया। कैसरबाग परिवर्तन चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जम के नारे लगाए और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की उम्मीद की।
आज परिवर्तन चौक कैसरबाग लखनऊ में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तानी पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गणेश शंकर पवार ने बताया कि कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसा चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है।

 

बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमलों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल 9 अक्तुबर को देश भर में प्रदर्शन कर रहा है। पाकिस्तान तथा आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया तथा कश्मीरी हिंदुओं के साथ पूरा देश खड़ा है यह संदेश दिया जा रहा है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकोरोना में कोन्वलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी मददगार नही
Next articleकोरोना से जंग जीत चुके 57 प्रतिशत इस बीमारी का शिकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here