लखनऊ। राजधानी में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में ओपीडी- भर्ती डेंगू मरीजों का आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। लगभग 66 से अधिक डेंगू के नये मरीज मिले हैं। इसमें कई मरीज अस्पताल में भर्ती होकर अपना डेंगू का इलाज करवा रहे हैं, जबकि कई घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं सीएमओ कार्यालय से जारी आंकड़े के अनुसार 16 नए डेंगू के मरीज सामने मिले हैं।
बलरामपुर अस्पताल में ¶ाुक्रवार को संचारी स्टेट लैब से जांच बाद भेजी गई रिपोर्ट में 29 मरीज डेंगू एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव आयी हैं। इसमें कई मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें कुछ मरीज गैर जनपद के भी ¶ाामिल हैं। इसमें काकोरी निवासी मनोज 18, त्रिवेणी नगर की पूनम 28, रकाबगंज ¶िावां¶ा 05, मडियांव दीवाकर अवस्थी 20, आ¶िायाना गीता 20, अमीनाबाद वदंना 12, मोहिनीपुरवा अभय सिंह 9, खुर्रम नगर, सुनीता 25 समेत अन्य पॉजिटिव केस आए हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी में कार्ड टेस्ट में 24 मरीज पॉजिटिव आए हैं, जबकि छह मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में डेंगू के नौ केस पॉजिटिव आए हैं, इनमें चार मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डेंगू ग्रस्त क्षेत्रों में ¶ाुक्रवार को स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की यूनिट ने निरीक्षण किया। राजाजीपुरम, आलमनगर, रफी अहमद किदवई, मैथली¶ारण गुप्त, चन्द्रभान गुप्त, फैजुल्लागंज वार्ड के आस.पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
2795 घरों तथा विभिन्न मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। 27 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। उधर सीएमओ कार्यालय से जारी सूचना में अलग-अलग इलाके में 16 नये डेंगू के मरीज मिलने का दावा किया जा रहा है। यह मरीज अलीगंज, इन्दिरानगर, आलमबाग, इटौजा, सरोजनीनगर, एनके रोड क्षेत्र में कुल 16 डेंगू पाजिटिव पाये गये है।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












