Advertisement
Home Crime कैम्पवल रोड पर पुराने हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या

कैम्पवल रोड पर पुराने हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या

0
1123

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं । कमिश्नरेट पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद भी अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । शनिवार को रात लगभग आठ बजे के करीब थाना सहादतगंज क्षेत्र कैम्पवल रोड पर बाजपेयी पूड़ी वाले के पास सरेआम अनवर नामक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी गई। भीड़भाड़ वाले इलाके ने अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया। मृतक अनवर पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है।
सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन में जुट गई। पुलिस से ट्रामा सेंटर भेजा। मौके पर पहुंचे एडीसीपी पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सहादत गंज थाना क्षेत्र के अनु उर्फ अनवर जो कि बाजपेई मिष्ठान के पास किसी काम से आए थे। जहां पर उनका किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया । जिस को गोली लगी है। वह सहादत गंज थाना क्षेत्र का पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है बाकी आगे की कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleइन नदियों के पानी में नहीं मिला कोरोना वायरस
Next articleदुबई से लौटा यात्री यहां कोरोना संक्रमित मिला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here