Advertisement
Home Medical News शुक्रवार को 65 केंद्रों पर 83800 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य

शुक्रवार को 65 केंद्रों पर 83800 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य

0
918
जून से कोवैक्सीन के लिए जरूरी ड्रग का प्रोडक्शन होगा शुरू, हैदराबाद की IILs ने दी जानकारी

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। कोरोना वैक्सीनेशन को और तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को राजधानी में मेगा टीकाकरण शिविर लगाएगा। यह राजधानी में 65 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। मौके पर तत्काल पंजीकरण के बाद वैक्सीनेशन होगा। एक दिन में 83800 करने का लक्ष्य रखा गया है।। लखनऊ प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसमें वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 लाख के पार पहुंच गया है।
पहले से पंजीकरण कराने वालों को भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। को-वैक्सीन और कोवीशील्ड दोनों वैक्सीन लगाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मेगा शिविर में लोग बिना स्लॉट लिए वैक्सीन लगवा सकते हैं। आधार या पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकते हैं। कुल 336 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर 250 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाया जाएगा।
लखनऊ में 11 अस्पताल बलरामपुर, सिविल, डफरिन, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई, राम सागर मिश्र, टीबी संयुक्त चिकित्सालय, केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान आदि शामिल हैं। 19 सीएचसी, 18 शहरी पीएचसी, रेलवे अस्तपाल में पहले की तरह स्लॉट बुक कर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 65 अन्य जगह टीकाकरण होगा। यहां मौके पर पंजीकरण कर टीका लगवाने की सुविधा होगी। इन केंद्रों पर लाभार्थी पहली और दूसरी डोज लगवा सकते है। गुरुवार को राजधानी में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 लाख के पार हो गया।
राजधानी में टीकाकरण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पुरुष व महिलाएं लगातार वैक्सीन लगवा रही हैं। रोजाना 20 हजार से अधिक लोगों का टीकारकण हो रहा है। 18 से 44 साल के लोग सबसे ज्यादा वैक्सीन लगवा रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि गुरुवार को शाम तक कुल 2505559 डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 18 साल से अधिक उम्र के 39.38 लाख लोग शामिल हैं। करीब 60 फीसदी से अधिक लोगों को टीका लगा चुका है। 18.5 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। जबकि 6.5 लाख लोगों को दोनो डोज लग चुकी है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयूपी में सख्त होगा नाईट कर्फ्यू
Next article31 kg का ट्यूमर निकाल, दिया नयी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here