Advertisement
Home Medical News भारी मतों से चुनाव जीत डॉ. अनूप एलएनएचए के अध्यक्ष चयनित

भारी मतों से चुनाव जीत डॉ. अनूप एलएनएचए के अध्यक्ष चयनित

0
1101

–

 

 

 

 

 

लखनऊ। लखनऊ नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन (एलएनएचए) की प्रबंध समिति का चुनाव शनिवार को निराला नगर में हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ अनूप अग्रवाल विजयी रहे, जब कि कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. पंकज अग्रवाल का निर्विरोध चयन हुआ। उनके विरोध में चुनाव में कोई खड़ा ही नहीं हुआ।
निर्वाचन अधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार सोसायटी के निर्देशन में कराए गए चुनाव में अध्यक्ष पद पर फिर से एक बार डॉ. अनूप अग्रवाल ने अपना कब्जा किया। डॉ. अनूप को 128 वोट मिले। उनके सामने चुनाव लड़ रहे डॉ. एसके भसीन को 96 वोट से हराया। वहीं सचिव पद पर डॉ. सजय लखटकिया ने विजय प्राप्त किया। डॉ. संजय ने अपने प्रतिद्वंदी डॉ. देवेश मौर्य से 75 वोट अधिक प्राप्त किए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अजय कुमार और डॉ. सलमान खालिद, संयुक्त सचिव में डॉ. मनोज अस्थाना, सदस्य में डॉ. सुमित सेठ विजयी रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया।

Previous articleलखनऊ के इस प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी
Next articleपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here