PGI : प्रो गौरव अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त

0
1030

लखनऊ ।संजय गांधी पी जी आई इंडोक्राइन सर्जरी के प्रो गौरव अग्रवाल को 2 वर्ष के लिए संस्थान में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रो गौरव अग्रवाल कार्यवाहक के पद पर कार्य कर रहे थे।

अभी दो माह पहले ही हिमटोलाॅजी की विभागाध्यक्ष प्रो सोनिया नित्यानंद को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी ने दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन डाक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निदेशक पद पर प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद का चयन हो जाने पर उन्होंने पी जी आई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद से कार्य मुक्त होकर 17 मई को कार्य भार ग्रहण कर लिया। हिमटोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर भी प्रो राजेश कश्यप ने कार्य भार ग्रहण कर लिया।

Previous articleम्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे
Next article31 मई तक बढ़ा कर्फ्यू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here