18 वर्ष के ऊपर लोगो का वैक्सीनेशन शुरू

0
631

 

 

लखनऊ। सोमवार से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन फिर से शुरू हो गया।.इसके लिए संडे को एक हफ्ते का स्लॉट खुलते ही महज दस मिनट में फुल हो गया. तो दूसरी ओर इस हफ्ते सभी लाभार्थियों को कोवि-शील्ड वैक्सीन ही लगाई जायेगी. क्योंकि को-वैक्सीन खत्म हो गई है. हालांकि नई खेप रविवार को आ चुकी है. लेकिन, वो अगले हफ्ते के स्लॉट में लगेगी. फिलहाल वैक्सीनेशन केवल सरकारी सेंटर्स पर ही लगाई जायेगी.

 

 

 

कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन तेज करने के लिए अब १८ वर्ष से ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगाने का काम शुरु हो गया है. जहां अब हफ्ते में छह दिन के हिसाब से स्लॉट ओपन कर काम किया जा रहा है. ऐसे में अगले हफ्ते का स्लॉट अब हर रविवार को खुला करेगा. वहीं रविवार को नया स्लॉट खुलते ही महज दस मिनट में फुल हो गया. जिसके कारण हजारों लोग स्लॉट नहीं बुक करा सके. अब उनको अगले रविवार तक स्लॉट बुक कराने के लिए इंतजार करना होगा. इम्युनाइजेशन के नोडल इंचार्ज डॉ. एमके सिहं ने बताया कि अब स्लॉट हर संडे खुलेगा और छह दिनों तक वैक्सीनेशन का काम किया जायेगा.
राजधानी में फिलहाल को-वैक्सीन के अलावा कोवि-शील्ड भी लगाई जा रही है. लेकिन, बीते सप्ताह केवल को-वैक्सीन लगाने के कारण पूरा स्टॉक खत्म हो गया है. वहीं सेंटर से इसबार कोवि-शील्ड वैक्सीन ही भेजी गई है. एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सेंटर से जो वैक्सीन मिलेगी वहीं सभी को लगाई जायेगी. इसे हफ्ते १८-४४ वर्ष वाले में पहली डोज लेने वाले सभी लाभार्थियों को केवल कोवि-शील्ड ही लगाई जायेगी. हालांकि जिनको को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है केवल उनको ही वहीं लगेगी. इसके अलावा रविवार को सेंटर से को-वैक्सीन की नई खेप आ चुकी है. लेकिन, नया स्टॉक अब अगले हफ्ते के स्लॉट के लाभार्थियों को लगाया जायेगा.

Previous articleलखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण
Next articleअस्पतालों में लगाए जा रहे छोटे-छोटे ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here