लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, रविवार को राजधानी में कोरोना संक्रमण के 1436 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही आज भी 3546 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए।
इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से 26 मौतें हो गयी। रविवार को कोरोना संक्रमण से 1436 कोरोना संक्रमित मरीज मिले राजधानी में भी अभी भी आवासीय कालोनियों और पुराने लखनऊ में भी कोरोना संक्रमित के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि काफी संख्या में मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा राजधानी में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 3546 रही, स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि डिस्चार्ज होने वाले मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। यह एक सुखद संकेत है। उनका कहना है कि अस्पतालों से भी ठीक होकर जाने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास अधिकारियों ने बताया की होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दवा लगातार पहुंचाई जा रही है और डॉक्टरों की टीम भी उनकी परेशानियों का निदान कर रही है। कोरोना संक्रमण से आज 26 मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि गंभीर मरीजों में सुधार हो रहा है, लेकिन विभिन्न बीमारियों के मरीजों में अगर संक्रमण होता है तो उनमें दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सबसे ज्यादा गैर जनपदों से गंभीर मरीज आ रहे हैं।












