कंटेनमेंट जोन में होगा सुबह शाम सेनीटाइजेशन

0
710

 

 

 

 

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर दो दिन के लॉकडाउन शनिवार व रविवार को पूरे प्रदेश में विशेष सेनीटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 43 बड़ी नगर पालिकाओं ने अपने क्षेत्रों में व्‍यापक रूप से सेनीटाइजेशन अभियान चलाया। वहीं लखनऊ में शनिवार को 50 से अधिक वार्डों व 300 से अधिक मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान के साथ सेनीटाइजेशन कार्य कराया गया। नगर आयुक्‍त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो दिनों में सभी 110 वार्डों व 609 मलिन बस्तियों में यह अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के दिन हर गली और मोहल्ले में विशेष सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कूड़ा उठाने वाली गाडि़यों पर पब्लिक एड्रेस सिस्‍टम के माध्यम से कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जाकरूक किया गया। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश के सभी नगर निगमों के साथ साथ सभी नगर महापालिकाओं में कंट्रोल रूम बनाए जाने के निर्देष दिए गए है। जहां सैनिटाइजेशन, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के लिए शिकायत दर्ज होने के साथ उनका निस्‍तारण भी किया जाएगा।

लखनऊ में शनिवार को विशेष सेनीटाइजेशन अभियान की शुरूआत समतामूलक चौराहे से सुबह 9.30 बजे हुई। नगर आयुक्‍त अजय द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को 8 जोनों के 59 वार्डों व 300 मलिन बस्तियों में 80 ट्रैक्‍टरों द्वारा माउंटेड स्‍प्रे मशीनों सेनीटाइजेशन का काम किया गया। अभियान में 3 स्‍मॉगगन व 350 हैंडहेल्‍ड मशीनों को भी लगाया गया था। अभियान में 3 हजार से अधिक कर्मचारियों ने शहर सेनीटाइज करने का काम किया।

प्रदेश भर के कंटेनमेंट जोन में सुबह शाम सेनीटाइजेशन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश भर के कंटेनमेंट जोन में सुबह शाम सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन से निकलने वाले कूड़ों का उचित निस्तारण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन व सुरक्षा के लिए मास्क, ग्लब्ज व पीपीई किट उपलब्ध कराने के निर्देश के साथ समय पर वेतन व बकाया भुगतान करने के को कहा गया है।

Previous articleसूबे में 14 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की व्यवस्था में जुटी सरकार  
Next articleसीरो पॉजिटिव लोगों में एंटीबॉडी के अभाव के चलते कोविड ने पकड़ा जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here