नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, आज 232 केस

0
828

लखनऊ। तमाम कोशिशों के बावजूद भी राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राजधानी में कोरोना संक्रमण एकाएक बढ़कर 232 तक आंकड़ा पहुंच गया। यह लगभग कल से दुगना आंकड़ा है। कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा इंदिरा नगर, गोमती नगर, विकासनगर अलीगंज सहित अन्य आवासीय कॉलोनी में बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है कि लोग जागरूक होते हुए मास्क वह सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें, लेकिन बाजारों में ज्यादातर पब्लिक बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के दिखाई देती है। बताते चलें जिला प्रशासन ने बिना मास्क के लोगों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद संक्रमण के प्रति लोग गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। बताते चलें बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने भीमराव भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर रोक लगा दी है।

Previous articleलखनऊ में भीड़ वाले आयोजनों पर रोक
Next articleयहां बना लखनऊ का पहला सार्वजनिक सेल्फी पॉइंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here