मेयो मेडिकल सेंटर में वैक्सीनेशन के लिए बुजुर्गों की भीड़ उमड़ी

0
946

लखनऊ । गोमती नगर स्थित मेयो मेडिकल सेण्टर में बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत बुजुर्गों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गयी । सुबह ग्यारह बजे से शुरू कार्यक्रम में 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गयी । स्वास्थ्य विभाग निजी क्षेत्र के अस्पतालों को कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। शुक्रवार को कई निजी क्षेत्र के अन्य हॉस्पिटल भी अभियान में जुड़ जाएंगे। इसके तहत सीतापुर रोड के त्रिवेणी नगर स्थित रिलीफ हॉस्पिटल ड्रामा एंड क्रिटिकल केयर में भी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित ऐप के द्वारा वैक्सीन लगवाने का रजिस्ट्रेशन करना था, जिसके बाद सम्बंधित व्यक्ति को वैक्सीन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित संस्थानों का चयन करना था, जिसमे काफी संख्या में लोगों ने मेयो मेडिकल सेण्टर का चयन किया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार प्रतिदिन ३०० वैक्सीन प्रति केंद्र का निर्धारण किया गया है । निर्धारित मानक के अनुसार शनिवार को वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया है। मेयो मेडिकल सेंटर के प्रबंधन के अनुसार बुजुर्गों में वैक्सीनेशन के प्रति काफी जागरूकता है और वह स्कूल लगवाने के लिए काफी उत्सुक भी है।

Previous articleविधानसभा के गेट के सामने दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Next articleसदन में उठा केजीएमयू समूह ग नियुक्ति का प्रकरण मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here