KGMU’s team wins

0
1033

 

लखनऊ। केजीएमयू और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के बीच हुए क्रिकेट मैच में केजीएमयू की टीम विजेता रही। टास्क जीतकर जामिया की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। केजीएमयू की टीम ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए।

 

बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरी जामिया की टीम 154 रन पर ही ऑल आउट हो गई। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। केजीएमयू की टीम के कैप्टन डॉ. एपी टिक्कू ने कहा कि इस तरह के मैत्री मैच लगातार होने चाहिए।

Previous articleबिकरू कांड की कहानी, पुलिस की जुबानी
Next articleसीएम योगी बदलेंगे पश्चिम बंगाल में सियासी पारे का पैमाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here